Friday, 6 October 2017

चिकन चंगेज़ी

चिकन चगेंज़ी

CHICKEN CHANGEZI

१.....१ पतीले में धुला हुआ ७५० ग्राम चिकन,१/२ निंबू का रस,१/२_१/२ च० अदरक लहलुन पेस्ट,नमक,३/४ कप दही मिलाये, १/२ घंटा रखे |

२.....कुकर में चिकन डालें,१/२ च० देगी मिर्च डालें फिर पानी सूखने तक भूनें (high flame per) प्लेट में निकालें |

३.....उसी कुकर में १/२ कढ़छी तेल गरम करें,२ बारिक कटे प्याज,६_७ काजू हल्का गुलाबी होने तक भूनें |

४..... २ च० पानी डालकर प्याज काजू पीसे मिक्सी में कटोरी में निकालें, कुकर में १ १/२ कढ़छी तेल गरम करें ३ पिसे टमाटर डालें भूनें |

५.....१/२_१/२ च० चाट मसाला, गरम मसाला, नमक,देगी मिर्च, धनिया पाउडर,अदपक लहसुन डालें तेल छोड़ने तक भूनें

६.....१ कप दूध,२ च० मलाई, २ च० कसूरी मेथी,प्याज का पेस्ट डालें , तेल छोड़ने तक भूनें,चिकन डालें, ३/४ च० चिकन मसाला डालें,५_१० मिनट भूनें |

७.....१ १/४ कप पानी डालें मिक्स करें, ढक्कन ऊपर रखें, पूरा बंद नही करें,१०_१५ मिनट तक कम आंच पर पकाये | जितनी ग्रेवी पसंद हो उतनी रखें |

८..... गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें |


No comments:

Post a Comment