Friday, 28 July 2023

pody idli

Pody Idli

पॉड्डी इडली

सामग्री

एक ग्लास चावल 
आधा ग्लास उड़द धुली दाल
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार गन पाउडर
आवश्यकतानुसार सरसों दाना
आवश्यकतानुसार करी पत्ते
आवश्यकतानुसार आयल

विधि

1…..दाल चावल धोकर सुबह भिगो दें,रात को पीस कर घोल में नमक मिला कर रख दें,सुबह मिनी इडली स्टैंड मे इडली बना लें।

2…..अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करे,सरसों दान,कड़ी पत्ते डाले फिर गन पॉउडर,इडलिया कड़ाही में डाले,मिक्स करे।

3…..जब पाउडर अच्छे से इडलियो में मिक्स हो जाये तब गरमा गर्म इडलिया सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसे।

Pody Idli

पॉड्डी इडली

सामग्री

एक ग्लास चावल 
आधा ग्लास उड़द धुली दाल
एक चम्मच उड़द धुली दाल
दो तीन साबुत सूखी लाल मिर्चे
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार गन पाउडर
आवश्यकतानुसार सरसों दाना
आवश्यकतानुसार करी पत्ते
आवश्यकतानुसार आयल

विधि

1…..दाल चावल धोकर सुबह भिगो दें,रात को पीस कर घोल में नमक मिला कर रख दें,सुबह मिनी इडली स्टैंड मे इडली बना लें।

2…..अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करे,सरसों दान,कड़ी पत्ते,उड़द दाल,लाल मिर्चे डाले फिर गन पॉउडर,इडलिया कड़ाही में डाले,मिक्स करे।

3…..जब पाउडर अच्छे से इडलियो में मिक्स हो जाये तब गरमा गर्म इडलिया सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसे।

fruits, dryfruits muesli smoothie

Fruits,dry fruits muesli smoothie 

फल,मेवे,म्यूसली स्मूदी

सामग्री

दो ग्लास ठंडा दूध
एक कटा बबूगोशा
एक कटा छिला आम
आधा कटोरी म्यूसली
मेवे-बादाम,किशमिश,अखरोट,सीताफल,ख़रबूज़,तरबूज़,सूरजमुखी के बीज

विधि

1…दूध छोड़कर सारी सामग्री मिक्सी के जार मे डाले,पीसे,फिर दूध डालकर दुबारा एक मिनट मिक्सी चलाये।

2…..ठंडी ठंडी स्मूदी पीने के लिए तैयार हैं।

Thursday, 13 July 2023

ghiye ka raita in Air friyer

http://groverkitchen.blogspot.com/2023/07/stuffed-paneer-roti-sandwich.html

stuffed paneer roti sandwich

Stuffed paneer roti sandwich 

भरवा पनीर रोटी सैंडविच

सामग्री

दो रोटिया
छह सात पनीर के पीस
एक चम्मच रेडीमेड सलाद ड्रेसिंग
एक चम्मच रेडीमेड तंदूरी मेयो 
एक प्याज़ के कटे स्लाइस
स्वादानुसार चाट मसाला

विधि

1…..एक रोटी ले उस पर सलाद ड्रेसिंग फैलाए,पनीर प्याज़,चाट मसाला फैलाए,फिर दूसरी रोटी पर मेयो फैलाए।

2…..अब मेयो वाली रोटी पनीर वाली रोटी के ऊपर रखें,अब इस रोटी सैंडविच को टोस्टर में रोस्ट करे।

3…..रोटी सैंडविच काट कर परोसे।

corn salad with twin Mayo

CORN SALAD WITH TWIN MAYO

Air fryer recipe 

एयर फ़्राइयर रेसिपी

मेयोनीज़ कॉर्न सलाद

सामग्री

एक कटोरी स्वीट कॉर्न
एक कटा टमाटर
एक कटा प्याज़
एक कटी नाशपाती
एक कटोरी कटा पनीर
दो बड़े चम्मच रेडीमेड सलाद ड्रेसिंग 
दो बड़े चम्मच रेडीमेड तंदूरी मेयोनीज़
आधा चम्मच चाट मसाला

विधि

1…..एक स्टील के पतीले मे स्वीट कॉर्न,प्याज़ डाले,दस मिनट के लिए सौ डिग्री पर एयर फ़्राइयर की टोकरी मे रखें।

2…..अब पतीला बाहर निकाले,बाक़ी की सारी सामग्री कॉर्न मे मिक्स करे,चटपटी सलाद खाने के लिए तैयार हैं।

3…..आप इसमें भूनें हुए मखाने भी डाल सकते हैं।

Peri peri Mayo pasta with TOOOOD ONION TOMATO MASALA

PERI PERI MAYO PASTA WITH 

TOOOD ONION TOMATO MASALA

तीन लोगो के लिये

पेरी पेरी मेयो पास्ता

सामग्री

दो सौ ग्राम पास्ता
आधा कटोरी कटी गाजर
आधा कटोरी कटी बींस
सौ ग्राम TOOOD ONION TOMATO MASALA
दो बड़े चम्मच पेरी पेरी मेयो सॉस
दो बड़े चम्मच सलाद ड्रेसिंग
दो बड़े चम्मच तंदूरी मेयोनीज़

विधि

1…..एक पतीले मे एक लीटर पानी उबालने रखे,दूसरी तरफ़ गैस पर एक कड़ाही रखे।

2…..कड़ाही में TOOOOD ONION TOMATO MASALA,गाजर,बींस डाले,ढक कर धीमी आँच पर रखें,बीच बीच मे सब्ज़िया हिलाते रहे,पानी उबलने पर पास्ता पानी में डाले।

3…..पास्ता उबलने पर पास्ता छान कर सब्ज़ियो मे डाले,मिक्स करे,साथ ही पेरी पेरी सॉस,सलाद ड्रेसिंग,तंदूरी मेयो पास्ता मे डाले,मिक्स करे।

4…..तीन चार मिनट तक पास्ता भूनें,पास्ता खाने के लिए तैयार हैं।

baigan bharta with vaggies and with TOOOOD ONION TOMATO MASALA

Baigan bharta with

TOOOOD ONION TOMATO MASALA

बैगन का भर्ता

सामग्री 

तीन बैगन भूनें,छिले,मसले हुए
एक बड़ा चम्मच तेल
सौ ग्राम TOOOOD ONION TOMATO MASALA 
स्वादानुसार नमक मिर्च

विधि

1…..गैस पर कड़ाही रखें,कड़ाही गर्म होने पर कड़ाही मे सारी सामग्री डाले।

2…..तेल छोड़ने तक भरता भूनें,गरमा गरम भरता खाने के लिए तैयार हैं।