BATHUYE KAY PRANTHAY
For 8 pranthas
बथुए के परांठे
सामग्री
250 ग्राम बथुआ/1 गड्डी
1 कटोरी आटा
1/2 चम्मच सेंधा नमक
आवश्यकतानुसार पानी
आवश्यकतानुसार घी
विधि
1.....बथुआ साफ करके धोकर मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
2.....एक पतीले में,बथुआ,आटा,नमक मिलाकर आटा गूंथ लें।
3..... आटे में से एक बॉल/पेडा लें,सूखा आटा लगाकर रोटी बेले,गर्म तवे पर डालकर दोनों साइड से घी लगा कर सुनहरा लाल करें।
4.....इसी तरह से सारी रोटियां/परांठे बना लें,गरमा गरम परांठे,मक्खन,किसी भी दाल,सब्जी या दही के साथ परोसें।
Tuesday, 16 November 2021
BHATHUYE KAY PRANTHAY
BESAN SHEERA
BESAN SHEERA FOR COLD
बेसन शीरा/पतला हलवा
जुकाम ठीक करने का देसी नुस्खा
सामग्री
2 चम्मच देसी घी
2 बड़े चम्मच बेसन
2 चम्मच खांड
1 ग्लास पानी
विधि
1.....1 पैन में घी गर्म करें उसमें बेसन डालें,सुनहरा लाल करें फिर पानी डालें,खांड डालें।
2.....मिक्स करें,हल्का गाड़ा होने पर गैस बंद करे,गर्मा गर्म शीरा जुकाम होने पर खाए, खिलाएं,बहुत जल्दी जुकाम ठीक हो जाता है।
Wednesday, 10 November 2021
STUFFED MIRCHI VADAY
STUFFED MIRCHI VADA
भरवा मिर्ची बडा
सामग्री
250 ग्राम या 13 मोटी हरी मिर्च
भरावन की सामग्री
5/6 उबले मसले आलू
3/4 चम्मच सेंधा नमक
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 चम्मच गर्म मसाला पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
घोल के लिए
2 कटोरी बेसन
1 चुटकी मीठा सोडा
3/4 चम्मच सेंधा नमक
1/4 चम्मच गर्म मसाला पाउडर
आवश्यकतानुसार पानी
विधि
1.....एक प्लेट में भरावन की सामग्री मिक्स करें,1 डोंगे में बेसन का घोल बनाएं।
2.....कड़ाही में तेल गरम करें, हरी मिर्च में कट लगाएं,उसमे आवश्यकतानुसार आलू भरे,घोल में मिर्च डूबो कर बेसन लगाएं।
3.....गर्म तेल में एक एक मिर्च बेसन में डूबो कर डालते जाएं,सुनहरे लाल करें प्लेट में निकाले।
4.....इसी तरह से सारे मिर्ची बड़े/पकौड़े बना लें, गरमा गरम मिर्ची बड़े पुदीना चटनी,रोटियों या पूरियो के साथ परोसें या ऐसे ही स्नैक्स की तरह परोसें।
5.....आप मिर्ची बड़े हाफ फ्राई कर के भी रख सकते हैं जब खाने हो डबल/दुबारा फ्राई करें,ऐसा करने से ज्यादा करारे बनते हैं।
6.....आप बेसन के घोल में या आलू में अदरक लहसुन पेस्ट और कसूरी मेथी या कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं।
Tuesday, 26 October 2021
HARE LADOO IN APPE PAN
HARIYALI LADOO/PALAK APPE
PALAK/SPINACH BALLS IN APPE PAN
हरियाली लड्डू/पालक बॉल्स
सामग्री
36 बॉल्स के लिए
1,1/2 किलो पालक,उबली,पीसी
मोटा बेसन आवश्यकतानुसार या दो कटोरी
3/4 चम्मच नमक
3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3/4 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 चुटकी मीठा सोडा
पालक बॉल्स अप्पे पैन में
विधि
1..... पालक में सारी सामग्री मिक्स करें,पानी मिक्स नहीं करना,पालक के पानी से ही बेसन मिक्स हो जाता है।
2.....अप्पे पैन के सांचो में बर्श से तेल लगाएं, हाथ से पालक मिश्रण अप्पे पैन के सांचों में डाले,धीमी आंच पर ढक कर रखें,एक तरफ से सुनहरा लाल करे फिर अप्पे पलटे।
3.....दूसरी तरफ से भी सुनहरे लाल करे बिना ढके,धीमी आंच पर ,प्लेट में निकाल ले,इसी तरह से सारे अप्पे/बॉल्स बना लें।
4.....गरमा गरम अप्पे पुदीना चटनी या मोमोज चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
5.....आप इन्हे बना कर भी रख सकते हैं, जब खाने हो तब 10 मिनट हाई पावर पर एयर फ्रायर करें।
6.....आप इन्हे कटोरी से फ्लैट करके भी 10 मिनट एयर फ्रायर कर सकते हैं,आप इसमें अदरक लहसुन पेस्ट भी डाल सकते हैं।
Monday, 25 October 2021
/BAIGAN SLICE IN TOASTER
GRILLED BAIGAN SLICE IN TOASTER
ग्रिल्ड बैगन स्लाइस टोस्टर में
1.....2 बैगन ले,गोल पतले स्लाइस काटे,स्लाइस को दोनों साइड से ब्रश से तेल लगाए,ग्रिल्ड टोस्टर में रखें,टोस्टर बंद करे।
2.....एक लाईट के बाद दो लाइट होने तक या सुनहरे लाल होने तक ग्रिल करे।
3.....प्लेट में निकाले,स्वादानुसार नमक,लाल मिर्च,अमचूर पाउडर डाल कर गरमा गरम रोटी के साथ परोसे।
Wednesday, 20 October 2021
HEALTHY BREAD ROLL IN AIR FRIYER
HEALTHY BREAD ROLL IN AIR FRIYER
पौष्टिक 🍞 ब्रेड रोल एयर फ्रायर में
सामग्री
10 🍞 ब्रेड स्लाइस
2 बड़े उबले,छिले,मसले आलू
2 चम्मच तेल
1/2 कटोरी बारीक कटी बीन्स
1/2 कटोरी बारीक कटी गाजर
1/2 कटोरी स्वीट कॉर्न
1/2 कटोरी मसला हुआ पनीर
3 कटी हुई हरी मिर्च
3/4 चम्मच सेंधा नमक
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
विधि
1.....सारी सब्जियां,मसाले,हरी मिर्च एक बड़ी प्लेट में मिक्स करें,एक डोंगे में पानी ले।
2.....एक ब्रेड स्लाइस ले,पानी में डालकर निकाले,हल्के हाथों से दबाकर 🍞 ब्रेड का पानी निकाले।
3..... ब्रैड में दो चम्मच आलू मिश्रण डालें,ब्रेड फोल्ड करें,किसी भी आकार में ब्रेड रोल बनाए,गोल या लंबे।
4.....इसी तरह से सारे ब्रेड रोल्स बना लें,अब एयर फ्रायर की टोकरी में 5 ब्रेड रोल रखे,10 मिनट हाई पावर पर एयर फ्रायर चलाए।
5.....अब ब्रेड रोल पलटे,ब्रश से रोल पर तेल लगाएं,दुबारा से 10 मिनट एयर फ्रायर चलाए,सुनहरे लाल होने पर प्लेट में निकाल लें।
6.....इसी तरह से सारे ब्रेड रोल बनाए, गरमा गरम ब्रेड रोल्स पुदीना चटनी या 🍅 टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
7.....आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां मिक्स कर सकते है जैसे कि हरी,पीली,लाल शिमला मिर्च,पालक,मेथी,मटर,हरा धनिया आदि।
Tuesday, 19 October 2021
LEFTOVER PANEER BHURJI K CHILE
LEFTOVER PANEER BHURJI CHILLA
बची हुई पनीर भुर्जी के चीले
सामग्री/ingredients
8 चम्मच बेसन
1/4 चम्मच नमक
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 कटोरी बची हुई पनीर भुर्जी
पानी आवश्यकतानुसार
रिफाइंड तेल या घी आवश्यकतानुसार
विधि/method
1.....तेल छोड़ कर सारी सामग्री एक पतीले में मिक्स करें।
2.....तवे पर आधा चम्मच तेल फैलाएं/spread kerey,फिर एक बड़ा चम्मच बेसन घोल तवे पर डाल कर चीला बनाए।
3.....दोनों तरफ से सुनहरा लाल करे ,प्लेट में निकाले।
4.....इसी तरह सारे चीले बना ले,गरमा गरम चीले,पुदीना चटनी और टमाटर चटनी के साथ परोसें।