Monday, 15 February 2021

MOONG DAL KHICHDI

MOONG CHILKA KHICHDI

Without oil

मूंग छिलका खिचड़ी

दो लोगो के लिए

सामग्री

1/4 ग्लास चावल
1/2 ग्लास दाल
3 ग्लास पानी
3/4 चम्मच सेंधा नमक
1/3 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर

विधि

1.....1 कुकर में सारी सामग्री डाले,कुकर बन्द करे,कुकर में एक सीटी आने पर गैस 10 मिनट धीमी आंच पर रखें।

2.....गैस बंद करे,भाप निकलने पर कुकर खोले,गरमा गरम खिचड़ी खाने के लिए तैयार हैं।


Sunday, 14 February 2021

RED AND GREEN CHILLIES PICKLE

RED & GREEN CHILLIES PICKLE

GREEN CHILLIES PICKLE/ACCHAR

हरी मिर्च का आचार

सामग्री

1.....250 ग्राम.बारीक कटी मोटी हरी मिर्च
2.....250 ग्राम बारीक कटी मोटी लाल मिर्च
3.....1/2 चम्मच हल्दी
4.....4 बड़े चम्मच पिसी हुई राई
5.....8 बड़े चम्मच सरसो का तेल
6.....1 चम्मच नमक
7.....1 चम्मच अमचूर पाउडर
8.....1चम्मच मेथी दाना पाउडर
9.....1/2 चम्मच सौंठ पाउडर/सूखी अदरक
10.....2 चम्मच दरदरी पिसी मोटी सौंफ

विधि

1.....एक कांच के जार में सारी सामग्री डाले,जार को अच्छे से हिलाएं,ताकि सारे मसाले और तेल मिक्स हो जाएं।

2.....2 दिन धूप में रखें,मिर्च का आचार खाने के लिए तैयार हैं।

3.....यदि आचार जायदा खट्टा पसंद ना हो या बच जाएं और जायदा समय तक रखना हो तो फ्रिज में रखे।

4.....बारीक सब्जी काटने से आचार खाने में आसानी होती हैं,हाथ गंदे नहीं होते।


Friday, 12 February 2021

LEFTOVER URAD CHILKA CHANA DAL MOONG VADI AND GREEN GARLIC STUFFED PRANTHA

LEFTOVER URAD CHILKA CHANA DAL,MOONG VADI & GREEN GARLIC STUFFED PRANTHA

बची हुई उरद छिलका चना दाल,मूंग बड़ी और हरे लहसुन का भरवा परांठा

My innovative recipe

1..... एक पतीले में बची हुई दाल,बची हुई मूंग दाल की बड़ी की सब्जी,आवश्यकतानुसार आटा ले,1/3 चम्मच नमक,1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर,1चम्मच धनिया पाउडर आटे में डालें,आटा गूंथ लें।

2.....अब आटे में से गोला/ball बनाए,सूखा आटा लगा कर छोटी रोटी बेले,स्वादानुसार नमक,लाल मिर्च पाउडर डाले,आवश्यकतानुसार कटा हुआ हरा लहसुन डाले।

3.....रोटी फोल्ड करे फिर सूखा आटा लगा कर परांठा बेले,गरम तवे पर परांठा डाले,घी लगा कर दोनो तरफ से सुनहरा लाल करें।

4..... स्वादिष्ट परांठा अचार,चटनी,या दही के साथ परोसें।


Tuesday, 9 February 2021

MOONG VADI WITH ALOO

MOONG VADI WITH ALOO


1.....1 Cooker mai 1 big kadchi oil lay, 1 big chopped onion dalay light brown karay.

2.....3 tomatoes ka paste dalay, 3/4 spoon salt, 1/2 spoon haldi,1 spoon each degi mirch powder, dhaniya powder, 1/4 spoon garm Masala dalay mix karay.

3..... Oil chod nay tak bhunay, 1 badi moong dal ki badi( amritsary badi) tod  ker dalay,2 big size aloo peel karay.

4..... Takreeban16_18 piece mai cut karay aloo ,dalay cooker mai. 2 min bhoonay.

5.....1 1/2 glass panni dalay mix karay ek whistle day, 5 min slow per rakhay.

6..... Steam nikal nay per cooker khole, serve it with roti or rice.


Saturday, 6 February 2021

PEAS ONION PRANTHA

PEAS ONION PRANTHA

मटर प्याज़ का परांठा

सामग्री

1 कटोरी गूंथा आटा
1 प्याज बारीक कटा
2 हरी मिर्च बारीक कटी
2 कटोरी दरदरे पिसे मटर
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
घी आवश्यकतानुसार

विधि

1.....मटर,हरी मिर्च,प्याज एक डोंगे में मिक्स करें।

2....आटे में से एक पेडा ले,सूखा आटा लगा कर थोड़ा सा बेले,स्वादानुसार नमक,लाल मिर्च डाले, 3 चम्मच भरावन/स्टफिंग भरे।

3.....रोटी हाथ से फोल्ड करे,फिर सूखा आटा लगा कर परांठा बेले,गरम तवे पर डाले,घी लगा कर दोनों तरफ से सुनहरा लाल करें।

4.....इसी तरह से सारे परांठे बना लें,गरमा गरम परांठे दही,पुदीना चटनी या किसी भी आचार के साथ परोसें।

5.....इसी तरह से आप छोलिया/हरे ताजे छोले या कच्चे आलू के परांठे भी बना सकते हैं।


Monday, 1 February 2021

BACHELOR'S GINGER GARLIC GREEN CHILLIES MOONG CHILKA KI DAL

BACHELOR'S GINGER GARLIC,GREEN CHILLIES FLAVOUR MOONG CHILKA KI DAL

झटपट लहसुन,अदरक,हरी मिर्च से छुकी मूंग छिलका की दाल

1.....आधा ग्लास मूंग छिलका की दाल धो कर तीन ग्लास पानी या अपनी पसंद के अनुसार पानी डाल कर तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें।

2.....दाल कुकर में डाले,गैस पर रखे, आधा 🥄 नमक,1/4 🥄 गरम मसाला पाउडर,1/4 🥄 लाल मिर्च पाउडर,आधा 🥄 हल्दी डाले,कुकर में एक सीटी आने पर गैस बंद करे,भाप निकल ने पर कुकर का ढक्कन खोले।

3.....एक पैन में आधा करछी घी या तेल गरम करें,15-20 बारीक कटी लहसुन की कलियां,एक इंच कटी अदरक,दो हरी मिर्च कटी डाले,सुनहरा लाल करे।

4.....दाल में तड़का डालें,मिक्स करें, गरमा गरम दाल चावल या रोटी के साथ परोसें।


MOONG DAL,VEGGIES APPE

मूंग धुली दाल सब्जियां अप्पे

MOONG DHULI DAL VEGGIES APPE

1.....1 ग्लास/300 gm. मूंग धुली दाल,धुली हुई, एक ग्लास पानी में,1घंटे के लिए भिगो दें,मिक्सी में दाल, पानी सहित डाल कर पीस लें,1/3चम्मच नमक,एक बारीक कटा प्याज़,4,5 कटी हरी मिर्च,1कप स्वीटकार्न🌽,1/2 कप कटा हरा धनिया,4 चुटकी मीठा सोडा दाल में मिलाएं।

2.....अप्पे पेन गैस पर गर्म करें, तेल से ग्रीस करे,दाल का मिश्रण सांचों में डालें, धीमी आंच पर ढक कर रखें।

3.....एक तरफ़ से हल्का सुनहरा होने पर अप्पे पलट दे, दूसरी तरफ से तेल से हल्का ग्रीस करे, ढक कर रखें।

4.....दूसरी तरफ से पकने पर प्लेट में निकाल ले, पुदीना चटनी के साथ गरमा गर्म परोसे।

5.....आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां डाल सकते हैं जैसे की शिमला मिर्च,गाजर,मटर,हरा लहसुन,हरा प्याज,टमाटर,अदरक आदि।