Saturday, 12 June 2021

RAJMA MACRONI

MACRONI IN KIDNEY BEANS ( RAJMA)

1.....1/2 Glass rajma boiled lay,500 gm macroni according to pack instruction boil karay.

2.....1 pan mai 1/2 big spoon oil lay, 2 sliced onion dalay, 2 min transparent karay, phir 2 capsicum sliced dalay,2 min sautay karay.

3..... phir 2 tomatoes sliced dalay 2 min sautay  karay ,1/2 spoon each salt, black pepper powder dalay.

4..... Tomato ketchup accoring to taste dalay mix karay, 2 minute sautay karay.

5..... Garma garm serve karay.


Friday, 11 June 2021

LEFTOVER MIX VEG,DAL KA PRANTHA

LEFTOVER MIX VEG DAL PRANTHA

बची मिक्स सब्जी और दाल का पराठा

सामग्री

1 कटोरी बची हुई मिक्स सब्जी
1/4 कटोरी बची हुई लाल मसूर पालक की दाल या कोई भी बची हुई दाल
1 कटोरी या आवश्यकतानुसार आटा
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
अजवाइन स्वादानुसार
अनारदाना पाउडर स्वादानुसार
घी 4 चम्मच

विधि

1.....सब्जी को मिक्सी में पीस लें फिर एक पतीले में घी छोड़ कर सारी सामग्री मिक्स करें फिर बिना पानी डाले आटा गूंथ लें।

2..... आटे में से एक पेड़ा/बॉल ले,सूखा आटा लगा कर परांठा बेले,गरम तवे पर डालें।

3.....घी लगा कर दोनों तरफ से सुनहरा लाल करे इसी तरह से सारे परांठे बना लें,गरमा गरम परांठे,दही,पुदीना चटनी या किसी भी आचार के साथ परोसें।


Wednesday, 9 June 2021

STEAMED RICE BALLS WITH VAGGIES

STEAMED RICE BALLS WITH VAGGIES

पौष्टिक चावल की बॉल्स सब्जियों के साथ

सामग्री

आटे के लिए

2 कप चावल का आटा
2 कप पानी
1 चम्मच देसी घी
3/4 चम्मच नमक

सब्जियों और बॉल्स के लिए सामग्री

1/2 कड़छी ऑलिव ऑयल
1 चम्मच सरसो दाना
2 चम्मच तिल
2 चुटकी हींग पाउडर
4 चम्मच ऑरिगेनो पाउडर
4 साबूत लाल मिर्च
1 कप स्वीट कॉर्न
1कटी शिमला मिर्च
1/2 कप मटर
2 कटी गाजर

विधि


1.....एक पैन में पानी उबलने रखे उसमे,1 घी, नमक डाले,पानी उबलने पर चावल का आटा डाले,मिक्स करें।

2.....गैस बंद करे,5 मिनट ढक कर रखें,फिर एक थाली में निकाल लें,हल्का ठंडा होने पर अवशयक्तानुसार थोड़ा पानी डालते हुए हाथों से आटा गूंथ लें।

3.....अब इसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें,एक अलग पतीले में पानी गर्म करें,उसमे एक चन्नी रखें,ये गोलियां उस पर रखें,10 मिनट भाप में ढक कर पकाएं,गैस बंद करे।

4.....अलग पैन में घी गर्म करें उसमें हींग,सरसों दाना,सफेद तिल,साबूत लाल मिर्च डाले,फिर इसमें,स्वीट कॉर्न,गाजर,मटर,शिमला मिर्च डालें।

5.....ढक कर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं फिर इसमें बॉल्स डाले मिक्स करें 5 मिनट ढक कर धीमी आंच पर रखें,गरमा गर्म बॉल्स  पुदीना चटनी या 🍅 टोमैटो सॉस के साथ परोसे।


Tuesday, 8 June 2021

LAL MASAR KI DAL WITH PALAK

LAL MASAR KI DAL WITH PALAK

लाल मसूर की दाल पालक

सामग्री

आधा ग्लास लाल मसूर की दाल
एक बड़ी कटोरी धुली बारीक कटी हुई पालक
1/2 चम्मच नमक
1/3 चम्मच हल्दी
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच गर्म मसाला पाउडर
1 चम्मच देसी घी
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 कटा हुआ प्याज
2 पीसे हुए टमाटर

विधि

1..... दाल धोकर दो ग्लास पानी में 2 घंटे पहले भिगो दें,अब कुकर गैस पर रखें,घी गर्म करें,उसमे प्याज डालें,सुनहरा लाल करें।

2.....अब प्याज में अदरक लहसुन पेस्ट,टमाटर सारे सूखे मसाले डालें तेल छोड़ने तक मसाला भूनें।

3......अब दाल पानी सहित और पालक कुकर में डालें कुकर बन्द करे,कुकर में एक सीटी आने पर गैस बंद करे।

4.....कुकर की भाप निकाल दे,सर्विंग बाउल में दाल डाले और गरमा गरम दाल रोटी या चावल के साथ परोसें।


Monday, 7 June 2021

KARONDE GREEN CHILLIES KA INSTANT PICKLE

KARONDE GREEN CHILLIES KA INSTANT PICKLE

करौंदे हरी मिर्च का झटपट खट्टा मीठा अचार

सामग्री

100 ग्राम करौंदे कटे हुए
2 छोटे चम्मच सरसो का तेल
1 चम्मच दरदरी पीसी सौंफ
1 चम्मच पिसा धनिया
1गुड की छोटी डली/पीस
1/8 चम्मच नमक
1/8 चम्मच हल्दी
1/8 चम्मच मेथी दाना पाउडर
2 चुटकी हींग पाउडर
4 कटी हरी मिर्च

विधि

1.....1 पैन में तेल गरम करें उसमें हींग,मेथी दाना पाउडर,सौंफ डाले,बारीक कटी हरी मिर्च,धनिया पाउडर,करौंदे,नमक,हल्दी,शक्कर या देसी खांड डालें।

2.....मिक्स करें,5 मिनट ढके,मुलायम होने तक पकाएं,करौंदे का झटपट अचार खाने के लिए तैयार हैं।

3.....आप इसे फ्रिज में रख कर एक हफ्ते तक खा सकतें हैं।

4.....आप इसमें एक प्याज भी बारीक काट कर करौंदे के साथ भून सकते हैं।

5.....आप इसे पूरी या पराठे के साथ परोस सकते हैं।


KARONDE KA PICKLE




KARONDE KA PICKLE

करौंदे का आचार

सामग्री

250 ग्राम करौंदे
1 चम्मच दरदरी पिसी सौंफ
2 चुटकी हींग पाउडर
1/8 चम्मच मेथी दाना पाउडर
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच देगी मिर्च पाउडर
3 बड़े चम्मच सरसों तेल

विधि

1.....करौंदे धो कर दो दो पीस कर लें,यदि बीज सख्त हो तो निकाल दे,नही तो रहने दे,आप साबूत करौंदे का आचार भी डाल सकते हैं।

2.....एक घंटा धूप में रखें या किसी साफ कपड़े पर रखें,पंखे के नीचे सूखने दें,फिर सारी सामग्री एक पतीले में मिला दे।

3.....3,4 दिन धूप में रखें फिर ये खाने के लिए तैयार हैं,ये अचार साल भर खराब नही होता।


Friday, 4 June 2021

MIX VEG APPE CUTLET

MIX VEG APPE CUTLET

My innovative recipe

मिक्स वेज अप्पे कटलेट

सामग्री

200 ग्राम स्वीट 🌽 कॉर्न
150 ग्राम पनीर
1 बड़ा कद्दूकस किया आलू
1 कटा हुआ प्याज
1/2 कप पनीर
1/4 कप कटी बीन्स
1/4 कप कटी गाजर
1/4 कप कटी शिमला मिर्च
1/2 चम्मच सेंधा नमक
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
4 चम्मच ऑलिव ऑयल
3 भीगी निचोड़ी 🍞 ब्रेड
6 चम्मच सूजी

विधि

1.....1पतीले में तेल छोड़ कर सारी सामग्री मिक्स करें,अप्पे पैन में ब्रश से तेल लगाएं,फिर अप्पे पैन गर्म करें।

2.....अब मिश्रण के कटलेट बना कर अप्पे पैन में रखें, ढक कर धीमी आंच पर सुनहरे लाल करें।

3.....फिर अप्पे पलटे,ब्रश से तेल लगा ले,दूसरी तरफ से भी धीमी आंच पर सुनहरे लाल करें,प्लेट में निकाल लें।

4.....गरमा गरम कटलेट पुदीना चटनी के साथ परोसें।