RAWA IDLI WITH SPROUTS AND SWEET 🌽 CORNS
For 15 idlies
सूजी इडली अंकुरित मूंग और भुट्टे के दानों के साथ
सामग्री/ingredients
1.....2 कप सूजी
2.....2 कप दही
3.....1/2 नमक
4.....डेढ़ कप पानी
5.....2 चम्मच ईनो या एक चुटकी मीठा सोडा
6.....एक कप अंकुरित मूंग
7.....1 कप स्वीट कॉर्न
8.....रिफाइंड तेल सांचों पर लगाने के लिए
विधि/method
1.....सारी सामग्री एक पतीले में मिक्स करें,ईनो छोड़ कर,10-15 मिनट तक साइड रखें।
2.....इडली स्टैंड में डेढ़ ग्लास पानी डाल कर उबाले,इडली सांचों में ब्रश से तेल लगाएं,जब इडली बनानी हो तब घोल में ईनो /फ्रूट साल्ट मिक्स करें।
3.....सांचों में घोल डालें,इडली स्टैंड में 10 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं,अब चाकू से चैक करें यदि चाकू साफ हो तो,इडली खाने के लिए तैयार हैं।
4.....इडली स्टैंड से सारे सांचे बाहर निकले,5 मिनट बाहर रखे,फिर चम्मच से सारी इडलिया प्लेट में निकाल लें।
5.....इसी तरह सारी इडली बना ले,गरमा गरम इडली सांभर या नारियल चटनी,सेजवान चटनी या पुदीना चटनी के साथ परोसें।
Sunday, 25 April 2021
RAWA IDLI WITH SPROUTS AND SWEET CORN
Thursday, 22 April 2021
MOONG DHULI DAL UTTAPAM
MOONG DHULI DAL UTTAPAM
मूंग धुली दाल उत्तपम
सामग्री
1/2 ग्लास धुली,भीगी,पिसी मूंग धुली दाल
250 ग्राम पनीर
2 टमाटर
1/4 चम्मच नमक
आवश्यकतानुसार घी
विधि
1..... तवा गरम करें,तवे पर 1/2 चम्मच घी लगाएं, दाल में नमक मिक्स करें,1,1/2 कड़छी दाल तवे पर फैलाए।
2.....उत्तपम पर टमाटर और पनीर के स्लाइस लगाएं,एक तरफ से सुनहरा लाल होने पर उत्तपम पलटे।
3.....अब गैस धीमी आंच पर रखें,दूसरी तरफ से सुनहरा लाल होने पर प्लेट में निकाल कर 🍅 टोमैटो सॉस या नारियल चटनी के साथ परोसें।
4.....इसी तरह से सारे उत्तपम बना लें,आप इसमें स्वादानुसार कोई भी सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की शिमला मिर्च,हरी मिर्च,प्याज आदि।
Monday, 19 April 2021
ORANGE 🍊 TOMATO 🍅 JUICE
ORANGE TOMATO JUICE
ALSO FOR FAST
Immunity booster drink/juice full of vitamin C.
संतरे टमाटर का जूस
सामग्री
4 संतरे
1 टमाटर
विधि
1.....जूसर में संतरे और टमाटर का जूस निकले,परोसें।
2.....आप इसमें स्वादानुसार काली मिर्च, सेंधा नमक या काला नमक भी मिला सकते हैं।
3.....इसमें विटामिन सी बहुत होता है और ये हमारी अंदूरिणी ताकत बढ़ता है,जो हमारी वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
ORANGE 🍊 TOMATO 🍅 KISHMISH JUICE
ORANGE TOMATO KISHMISH JUICE
ALSO FOR FAST
Immunity booster drink/juice full of vitamin C & IRON
संतरे टमाटर किशमिश का जूस
एक ग्लास जूस के लिए
सामग्री
4 संतरे धुले
1 टमाटर धुला
7 किशमिश
विधि
1.....किशमिश धो कर रात को 1/4 कटोरी पानी में भिगो दें,सुबह जूसर में संतरे और टमाटर का जूस निकले,जूस में किशमिश पानी सहित डाल कर परोसें या किशमिश को पानी सहित और जूस सहित मिक्सी में पीस लें फिर परोसे।
2.....आप इसमें स्वादानुसार काली मिर्च, सेंधा नमक या काला नमक भी मिला सकते हैं।
3.....संतरे और टमाटर में विटामिन सी बहुत होता है और भीगी किशमिश में आयरन बहुत होता है जो हमारी अंदूरिणी ताकत बढ़ता है,जो हमारी वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
Sunday, 11 April 2021
MOONG CHILKA WITH LAL MASAR
MOONG CHILKA WITH LAL MASAR/MASOOR KI DAL
मूंग छिलका,लाल मसूर के साथ
सामग्री
1/4 ग्लास मूंग छिलका की दाल
1/4 ग्लास लाल मसूर की दाल
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच गर्म मसाला
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच देसी घी
1 बारीक कटा हुआ प्याज
2 चुटकी हींग पाउडर
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
विधि
1..... दाल धो कर 4 ग्लास पानी में 2 से 6 घंटे भिगो दें,कुकर में पानी सहित दाल,नमक, लाल मिर्च पाउडर,हल्दी,गर्म मसाला पाउडर डाले।
2.....कुकर बन्द करे,कूकर में एक सीटी आने पर गैस बंद करें,भाप निकलने पर कुकर खोले।
3.....1 पैन में घी गर्म करें उसमें जीरा,हरी मिर्च,प्याज डाले,सुनहरा लाल करें,गैस बंद करे,तड़का कुकर में डालें।
4.....दाल मिक्स करें,गैस पर दाल रखें,एक उबाल आने पर गैस बंद करे,गरमा गर्म दाल रोटी या चावल के साथ परोसें।
Friday, 9 April 2021
BAIGAN SLICE ON TAWA
BAIGAN/BRINGEL SLICE ON TAWA
झटपट बैंगन स्लाइस तवे पर
सामग्री
1.....2 मीडियम साइज के बैंगन गोल स्लाइस में कटे हुए
2.....नमक,लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर स्वादनुसार
3.....तेल या घी 2 चम्मच
विधि
1.....एक बड़े तवे पर तेल गरम करें,बैगन स्लाइस तवे पर रखें,ऊपर से ढक्कन लगाएं,एक तरफ से सुनहरे लाल करें।
2.....अब बैगन पलट दें,फिर दूसरी तरफ से ब्रश से तेल लगाएं,और दूसरी तरफ से सुनहरे लाल करें।
3.....सुनहरे लाल और मुलायम होने पर बैगन प्लेट में निकाले,नमक,मिर्च अमचूर बैगन पर छिडके,इसी तरह बाकी के बैगन स्लाइस भी पका लें।
4.....गरमा गरम बैंगन स्लाइस गरमा गरम रोटी के साथ परोसें।
Thursday, 8 April 2021
DAHI BESAN WALI HARI MIRCH
DAHI BESAN WALI MIRCH
दही बेसन वाली मिर्च
सामग्री
1बड़ी कटोरी मोटी हरी मिर्च धुली बारीक कटी
1/2 कड़छी सरसो का तेल
2 चम्मच भुना बेसन
1कटोरी खट्टा दही
1/2 चम्मच सरसों दाना
2 चुटकी हींग पाउडर
1/3 चम्मच नमक
1/4 चम्मच मेथी दाना पाउडर
विधि
1.....एक कड़ाही में तेल गर्म करें,गैस धीमी आंच पर करे,हींग डाले फिर सरसो डालें,फिर मिर्च डालें,फिर गैस तेज आंच पर कर लें।
2.....मिर्च मुलायम होने तक या रंग बदलने तक भूनें,मेथी दाना पाउडर डाले,दो मिनट भूनें।
3.....अब बेसन और दही डाले,उबाल आने तक लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नही, अब नमक डालें।
4.....दही सूखने तक मिर्च भूनें,प्लेट में निकाल कर किसी भी सब्जी या रोटी चावल के साथ परोसें।